Breaking News

उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में पंच पूजा के तीसरे दिन वेद ऋचाओं का वाचन बंद, विधि-विधान से हुई खड्ग और पुस्तक पूजा 

 बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी सोमवार 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले संपन्न होने वाली पारंपरिक पंच पूजाओं का क्रम गुरुवार से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को पंच पूजा के तीसरे दिन मंदिर में वैदिक …

Read More »

देहरादून में छठ पूजा की तैयारियां तेज, बिहारी महासभा ने की 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग

देहरादून: पूर्वांचल और बिहार के प्रवासी परिवारों की सांस्कृतिक पहचान और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। पर्व को लेकर राजधानी देहरादून में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार महासभा उत्तराखंड की ओर से छठ पूजा के आयोजन को …

Read More »

उत्तराखंड में मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का बढ़ा दायरा, MBBS की 1700 सीटें उपलब्ध

धामी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में शुरू हुए तीन नए मेडिकल और तीन नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 225 करोड़ रुपये का प्रावधान देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश को तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 102.48 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का शिलान्यास और 24 लाख रुपये की …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, सिमली अस्पताल के समाधान के लिए कमेटी गठित करने का ऐलान

 चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जिले के गौचर में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर सात दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेले के संस्थापक स्वर्गीय गोविन्द प्रसाद नौटियाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने …

Read More »

मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज, लोकसंस्कृति की दिखी झलक

देहरादून: तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे संवाद किया और उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा …

Read More »

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान शुरू, 30 नवंबर तक मिलेगा लाभ

देहरादून: साइबर कोषागार देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने संबंधी प्रशिक्षण देने के साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। मुख्य …

Read More »

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी ढींगरा को सौंपी गई जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नेतृत्व में बदलाव किया है। सरकार ने देहरादून निवासी वेनू अग्रहरी ढींगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है। इस संबंध में शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 13 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने दी 78.18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को वित्तीय मंजूरी 

 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों, सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, आपदा राहत कार्यों और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए कुल 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही कुंभ मेले के सफल आयोजन के …

Read More »

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

उत्तराखंड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी। इस दौरान उन्होंने विशेष संक्षिप्त …

Read More »