Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने CM धामी का जताया आभार

Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं भोजनमाताओं का दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के समर्पण से महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिल रही है।

मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज, जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। विश्व मात्स्यिकी दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *