Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान शुरू, 30 नवंबर तक मिलेगा लाभ

Listen to this article

देहरादून: साइबर कोषागार देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने संबंधी प्रशिक्षण देने के साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी, साइबर कोषागार देहरादून बी.एन. पाण्डेय ने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में तकनीकी परेशानी हो रही है या पेंशन से संबंधित अन्य समस्याएं हैं, वे इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित पेंशनर किसी भी कार्यदिवस में अपने जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन के साथ साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

अभियान के तहत शिकायतों के निस्तारण और मार्गदर्शन के लिए उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है। पेंशनर मोबाइल नंबर 7500370037 और 7500900090 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा साइबर कोषागार कार्यालय में पहुंचकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

मुख्य कोषाधिकारी बी.एन. पाण्डेय ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र सहित पेंशन संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान कराएं।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का आगाज, जूना अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram   हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *