Breaking News

बदरीनाथ धाम में पंच पूजा के तीसरे दिन वेद ऋचाओं का वाचन बंद, विधि-विधान से हुई खड्ग और पुस्तक पूजा 

Listen to this article

 बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी सोमवार 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले संपन्न होने वाली पारंपरिक पंच पूजाओं का क्रम गुरुवार से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को पंच पूजा के तीसरे दिन मंदिर में वैदिक परंपराओं के अनुसार विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।

पंच पूजा के तीसरे दिन शनिवार अपराह्न से बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन विधिवत रूप से बंद कर दिया गया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह और प्रांगण में खड्ग पूजा और पुस्तक पूजा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी वेदों और उपनिषदों की पुस्तिकाओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर विराजमान कर दिया गया।

यह महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर आचार्य सेमवाल, वेदपाठी डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डॉ. अमित बंदोलिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई।

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले पंच पूजाओं की परंपरा का विशेष धार्मिक महत्व है। इन पूजाओं के संपन्न होने के बाद 16 नवंबर को निर्धारित समय पर भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

About The Author

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने CM धामी का जताया आभार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *