Breaking News

उत्तराखंड

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ हैं। …

Read More »

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

देहरादून- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। लोक भवन सूचना परिसर द्वारा तैयार इस पुस्तक में राज्यपाल के पांच वर्ष के कार्यकाल, प्रमुख पहलों और उपलब्धियों को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। गौरतलब है कि …

Read More »

उत्तराखंड में विदेशी भाषा प्रशिक्षण के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, हर जिले में स्थापित होंगे प्रशिक्षण केंद्र

देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर उनके लिए देश-विदेश में रोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यापक कौशल विकास योजना के रूप में विकसित करने के …

Read More »

मुनि की रेती और कोडियाला में शुरू हुए रिवर राफ्टिंग के दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और जल क्रीड़ा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती और कोडियाला क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग के दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग की ओर से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इन पाठ्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों से आए …

Read More »

27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र

देहरादून:  उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर 2026 से भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विधानसभा सत्र आहूत करने की स्वीकृति दे दी है। विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सत्र मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में प्रारंभ होगा। विधानसभा …

Read More »

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर निर्वाचन आयोग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में दोनों मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र और राज्य सरकार की …

Read More »

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए विभिन्न मदों में वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में स्वास्थ्य सेवाओं, अशासकीय महाविद्यालयों में कार्मिकों के वेतन, सड़क निर्माण, पर्यटन सुविधाओं के विकास, बाढ़ प्रबंधन और सड़क अवसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए …

Read More »

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा

देहरादून: उत्तराखंड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित आपदाओं के खतरों की निगरानी और समय रहते चेतावनी जारी करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। चमोली जिले के वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी दल वापस लौट आया है। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) में …

Read More »

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार, MBBS सीटें बढ़कर 1,700 तक पहुंचने की उम्मीद

देहरादून: उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं। वहीं, रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां एमबीबीएस की 100 सीटों का आवंटन होने की उम्मीद है। वर्तमान …

Read More »

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना …

Read More »