Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

अजय शर्मा

उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

देह: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन …

Read More »

उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को CM धामी की मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

 देहरादून: उत्तराखण्ड के फिल्म जगत और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत …

Read More »

‘अंकल धामी’ ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, 8 लाख विद्यार्थियों से किया संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के करीब 8 लाख स्कूली बच्चों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा …

Read More »

अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, …

Read More »

उत्तराखंड में दो माह तक चलेगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’, जल संरक्षण और कृषि विकास पर रहेगा फोकस

देहरादून: उत्तराखंड में जल संरक्षण, कृषि विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलागम विभाग की ओर से राज्यभर में दो माह तक ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’ संचालित किया जाएगा। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही जनसहभागिता बढ़ाई जाएगी। जलागम …

Read More »

उत्तराखंड में 9.99 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹148.18 करोड़, सीएम धामी ने किया डीबीटी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत अक्टूबर 2026 की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों के खातों में कुल 148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 रुपये …

Read More »

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी DA

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। केंद्र सरकार की ओर से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के …

Read More »

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार के अस्पतालों को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से इन उपकरणों को रवाना किया गया। कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराए जा रहे …

Read More »

अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां तेज, धार्मिक चित्रकारी से संवारा जा रहा हरिद्वार

हरिद्वार: आगामी अर्धकुंभ मेला 2027 को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के मद्देनजर शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार की दीवारों, फ्लाईओवर और प्रमुख चौक-चौराहों को धार्मिक चित्रकारी के माध्यम से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। कुंभ नगरी को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देने के उद्देश्य से …

Read More »

15 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026, राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में किया जाएगा सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के लिए चयनित विभूतियों में राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र …

Read More »