Breaking News

‘अंकल धामी’ ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, 8 लाख विद्यार्थियों से किया संवाद

Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के करीब 8 लाख स्कूली बच्चों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा और जीवन के लक्ष्यों को लेकर प्रेरक संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और शिक्षा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देना है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर शहरों और गांवों तक के लाखों विद्यार्थी एक साथ इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछा और दीपावली की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने तथा सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे पर्व हमें प्रेम, सहयोग और पारिवारिक संबंधों का महत्व समझाते हैं।

स्वच्छता और स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने बच्चों से दीपावली पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और घर की साफ-सफाई में परिवार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। सभी की छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

उन्होंने बच्चों को दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और स्थानीय कुम्हारों एवं कारीगरों के उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे स्थानीय कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा और उनके परिवारों को भी

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *