Breaking News

उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

Listen to this article

देह: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन विकास योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन 6 से 13 नवंबर तक आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव के अंतर्गत किया गया।

ऊर्जा और पेयजल क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

ऊर्जा विभाग के अंतर्गत यूपीसीएल की ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास और ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास और ₹82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण हुआ। जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की दो योजनाओं की भी आधारशिला रखी गई।

कुंभ-2027 और पर्यटन विकास पर विशेष फोकस

लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास और ₹99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की ₹92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण हुआ। इनमें कुंभ मेला-2027 के मद्देनजर हरिद्वार में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

पर्यटन विभाग की ₹43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना और श्री हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्य शामिल हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार

तकनीकी शिक्षा विभाग की ₹35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास और ₹61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें नई टिहरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण कार्य शामिल है। उच्च शिक्षा विभाग के तहत अगस्त्यमुनि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ₹19.01 करोड़ की लागत से पीजी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।

गृह विभाग की ₹68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास हुआ। इसके तहत देहरादून में ₹31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र और हल्द्वानी में ₹36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवन बनाए जाएंगे।

इसके अलावा डेयरी विकास विभाग की ₹48.21 करोड़ की योजना के तहत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट और बेकरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा।

अन्य विभागों की योजनाओं को भी मिली मंजूरी

आवास विभाग की ₹10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास और ₹12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ₹11.44 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास हुआ। वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ₹57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

सरकार के अनुसार, इन योजनाओं के पूरा होने से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *