Breaking News

15 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026, राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में किया जाएगा सम्मानित

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के लिए चयनित विभूतियों में राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज तथा फिल्म जगत में योगदान के लिए हिमानी शिवपुरी को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इसी क्रम में लोक जागर गायन के लिए हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, लोक गायिका रेशमा शाह के साथ खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

राज्य के विकास, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन विभूतियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

About The Author

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने CM धामी का जताया आभार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *