Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां तेज, धार्मिक चित्रकारी से संवारा जा रहा हरिद्वार

Listen to this article

हरिद्वार: आगामी अर्धकुंभ मेला 2027 को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के मद्देनजर शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार की दीवारों, फ्लाईओवर और प्रमुख चौक-चौराहों को धार्मिक चित्रकारी के माध्यम से आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

कुंभ नगरी को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों और फ्लाईओवर की दीवारों पर कुंभ थीम आधारित पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इन चित्रकारियों में धार्मिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिल रही है, जो राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

इसके साथ ही कनखल, खड़खड़ी और हरिद्वार के विभिन्न बाजारों में दुकानों को भी एकरूप रंग में रंगने का कार्य हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। इन प्रयासों से शहर को एक व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कुंभ मेला प्रशासन की ओर से कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शहरवासी भी इन कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का आगाज, जूना अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram   हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *