Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

उत्तराखंड में दो माह तक चलेगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’, जल संरक्षण और कृषि विकास पर रहेगा फोकस

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में जल संरक्षण, कृषि विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलागम विभाग की ओर से राज्यभर में दो माह तक ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’ संचालित किया जाएगा। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही जनसहभागिता बढ़ाई जाएगी।

जलागम मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बीज वितरण, जरूरतमंद लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ गोष्ठियों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण और कृषि संबंधी कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान में उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना, ग्रीन एजी (जैफ-6) परियोजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलागम घटक 2.0 और स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।

अभियान का शुभारंभ पिथौरागढ़ और हरिद्वार से किया जा चुका है। पिथौरागढ़ के यक्षवती नदी क्षेत्र में आयोजित नदी उत्सव के दौरान जनजागरूकता गतिविधियों, दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, हरिद्वार की पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), गोबर गैस संयंत्र और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई।

जलागम विभाग का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं कृषि संसाधनों के संरक्षण, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का आगाज, जूना अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram   हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *