Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

अजय शर्मा

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद, विजयदशमी पर घोषित हुई तिथि

चमोली: विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी के पावन पर्व पर विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा और देवडोलियों के शीतकालीन प्रवास की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बदरीनाथ मंदिर के …

Read More »

रुड़की में मुस्लिम कारीगर बना रहे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले, महंगाई के बीच मेहनताने की चिंता

रुड़की:  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व को लेकर रुड़की में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के नेहरू स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान 70 फीट ऊंचे रावण, 55 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 45 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस आयोजन की खास बात यह है कि इन विशालकाय पुतलों को …

Read More »

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन,

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के …

Read More »

36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ 

हरिद्वार। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची 36 सप्ताह की गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए हरिद्वार के एमसीएच विंग एनपीपीएल हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने सफल उपचार कर राहत की खबर दी है। गर्भावस्था के दौरान दौरे पड़ने के कारण महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा था। लक्सर में प्राथमिक उपचार के बाद महिला …

Read More »

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के लाइव शो पर विवाद, डबिंग के आरोपों से दर्शक नाराज

टिहरी गढ़वाल: नरेंद्रनगर तहसील में आयोजित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। लाइव कंसर्ट के दौरान बैकग्राउंड साउंड ट्रैक और डबिंग को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने नाराजगी जताई। मामले को लेकर क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल …

Read More »

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार …

Read More »

10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो जाएगा। हालांकि, शीतकाल के दौरान भी श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। शीतकाल में मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा …

Read More »

सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में बनेगा प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका; सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास और …

Read More »

उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, लोकभवन में ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून: उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने आज देहरादून स्थित लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव आनंद बर्धन और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने निवर्तमान राज्यपाल …

Read More »

रुद्रनाथ से लौटते समय चमोली पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

चमोली: भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद वापसी मार्ग पर चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ल्वीटी बुग्याल में स्थानीय लोगों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बुग्याल क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में शामिल पुलिस और …

Read More »