Breaking News

अजय शर्मा

मुख्य सचिव के सख्त निर्देश: 15 नवंबर तक ऑपरेशनल हो त्यूणी उप जिला अस्पताल, SHG संभालेंगे कोल्ड स्टोरेज की जिम्मेदारी

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और प्रस्तावों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की उपयोगिता, कोल्ड स्टोरेज संचालन, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव …

Read More »

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ! CM धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से की अहम चर्चा

नई दिल्ली। उत्तराखंड में उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण …

Read More »

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: 8 लोग अभी भी फंसे, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभियान के दौरान अब तक 5 लोगों को कच्ची ढांग के आसपास सुरक्षित खोज लिया गया है, जबकि शेष 8 लोग भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण दुर्गम क्षेत्र में फंसे हुए हैं। जानकारी …

Read More »

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 9,477 बच्चों के खातों में पहुंचे 2.84 करोड़ रुपये, रेखा आर्या ने DBT से जारी की सहायता राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत उत्तराखंड सरकार ने जरूरतमंद और प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को देहरादून स्थित अपने यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय से सितंबर और अक्टूबर 2026 की सहायता राशि DBT के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। विभागीय मंत्री के अनुसार, …

Read More »

खटीमा में 14.97 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने …

Read More »

केदारताल ट्रैक पर लापता 8 पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से भेजी गई रेस्क्यू टीम

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रैक पर लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। बीते दिन कई एजेंसियों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के बावजूद लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद सोमवार को एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की प्रशिक्षित टीम को हेलिकॉप्टर के माध्यम से उनकी आखिरी बताई गई लोकेशन …

Read More »

हरिद्वार में स्वच्छता अभियान के तहत अब तक 100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र, 30 सामाजिक संगठन सम्मानित

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अब तक करीब 100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया जा चुका है। अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 30 सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास …

Read More »

बागेश्वर दोहरा हत्याकांड: चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, खून से सनी लोहे की रॉड बरामद

बागेश्वर:  जिले के बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरग्वाड़ी गांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने चाचा पूरन चन्द्र खोलिया (70) और चाची भगवती देवी (62) पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही …

Read More »

मुख्यमंत्री ने एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एनकेबी टाइम्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ और ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहल प्रदेश में सुशासन को मजबूत बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण …

Read More »