Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

अजय शर्मा

18 दिन बाद गंगनहर में फिर शुरू हुआ पानी का प्रवाह, हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक

हरिद्वार: करीब 18 दिनों की वार्षिक बंदी के बाद हरिद्वार से गुजरने वाली गंगनहर में एक बार फिर पानी का प्रवाह शुरू हो गया है। रविवार रात उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर में पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। पानी का प्रवाह बहाल होने के साथ ही हरकी पैड़ी सहित गंगनहर से जुड़े अन्य घाटों पर भी …

Read More »

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की …

Read More »

हरिद्वार में एक दांत वाले हाथी की मौत, रेडियो कॉलर लगाने के लिए किया गया था ट्रेंकुलाइज

हरिद्वार: हरिद्वार के देवपुरा बीट में एक दांत वाले करीब 55 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। निर्माणाधीन रिंग रोड के पास जंगल में हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हाथी पिछले करीब दो सप्ताह से जगजीतपुर क्षेत्र के आसपास आबादी और कृषि भूमि में लगातार आवाजाही कर रहा था। मानव-हाथी संघर्ष की आशंका को …

Read More »

13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, सीएम धामी ने तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों …

Read More »

जवानों के साथ मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, अपने हाथों से खिलाई मिठाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और देश की सुरक्षा में उनके साहस, शौर्य और समर्पण के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा …

Read More »

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिले उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल

देहरादून: भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया। मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स …

Read More »

उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत; सम्मान पाने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड

देहरादून : उत्तराखण्ड पुलिस के गौरवशाली इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में मौजूद रहे। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखण्ड राष्ट्रपति पुलिस निशान …

Read More »

भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि …

Read More »

नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में प्रदेश की कला और सिनेमा जगत की दो प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के …

Read More »

केदारताल ट्रेक हादसा: अब तक 7 शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी; SDRF-NIM का सर्च ऑपरेशन जारी

 उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। भारी हिमपात और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीन और शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही हादसे में …

Read More »