Breaking News

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप, कहीं बादलों की आवाजाही और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने …

Read More »

केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अस्पताल का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा …

Read More »

चमोली के काश्तकार अब सीधे आईटीबीपी को बेच सकेंगे सब्जियां, उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद ने सब्जी विपणन का ITBP से किया अनुबंध

देहरादून : उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद के काश्तकारों की आय बढाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। परिषद की ओर से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के साथ एक अनुबंध किया गया है। समझौते के अनुसार अब स्थानीय काश्तकार अपने खेतों में उगने वाली सब्जियों का विपणन सीधा आईटीपीबी को कर सकेंगे। …

Read More »

वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन

  वॉलमार्ट वृद्धि ने देश में अब तक 1,15,000 से ज्यादा एमएसएमई को किया है सशक्त देहरादून: वॉलमार्ट ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में वॉलमार्ट ग्रोथ समिट के दूसरे संस्करण इंडिया 2026 का आयोजन किया। इस आयोजन के जरिए निर्यात के लिए तैयार उद्यमों, एमएसएमई, डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स, डी2सी विक्रेताओं और सप्लाई चेन भागीदारों को एक मंच पर लाया गया …

Read More »

कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालें 2 वाहन सीज, 73 चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

कोटद्वार : बीती 7 मई को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित चालकों के …

Read More »

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर, ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर

देहरादून। शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से जोड़ने, व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगारोन्मुख शिक्षा …

Read More »

टिहरी झील क्षेत्र को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन, मुख्य सचिव ने व्यापक प्लान तैयार करने के दिए निर्देश 

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर टिहरी झील रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों को “वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” योजना के तहत विकसित करने …

Read More »

योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, पैतृक गांव पंचूर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

पौड़ी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार 7 मई को अपने पैतृक पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी के गांव पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद यमकेश्वर हेलीपैड पर सीएम योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय निजी …

Read More »

भाकियू रोड गुट को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम अली ने दिया इस्तीफा

15 साल पुराने साथी की विदाई से संगठन में हलचल, अनदेखी से नाराज बताए जा रहे नाजिम रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड गुट को उस समय बड़ा झटका लगा, जब संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम अली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए संगठन के भीतर लंबे …

Read More »

पिथौरागढ़ : थल-डीडीहाट रोड पर दो भालुओं की जबरदस्त भिड़ंत, वायरल वीडियो से दहशत में लोग

पिथौरागढ़ : सीमांत जिला मुख्यालय में थल-डीडीहाट मोटर मार्ग पर दो भालुओं की आपसी भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 5 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर आमने-सामने आए दोनों भालू काफी देर तक एक-दूसरे से …

Read More »