Breaking News

प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर

Listen to this article

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने, जनजागरूकता बढ़ाने और राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की स्मृति में प्रदेश में पहली बार आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करना, आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम में मंत्रीगण और शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी जिलाधिकारी, स्कूलों एवं डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

About The Author

Check Also

सिंचाई विभाग के ग्रुप-D कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने प्रोन्नत वेतनमान देने का फैसला रखा बरकरार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सिंचाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *