Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से सड़क सुधार, पार्किंग निर्माण, पुलिस एवं न्यायिक सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में बसंत विहार सोसायटी की आंतरिक सड़कों के बीएम/एसडीबीसी से सुधारीकरण के लिए 202.35 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वहीं, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक प्रस्तावित कैंचीधाम बाईपास मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 2173.60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

चम्पावत जिले में राजकीय कारागार लोहाघाट में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्यों के लिए 6.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए स्वीकृत 6233.44 लाख रुपये के सापेक्ष शेष 1870 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

पुलिस विभाग के अभिसूचना अधिष्ठान के गुप्त सेवा व्यय के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुपूरक बजट के माध्यम से प्रावधानित एक करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा टिहरी जिले के थाना छाम के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस कार्य के लिए 381.75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

चमोली जिले के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाइप-द्वितीय के आठ आवासों के निर्माण के लिए 170.93 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन दिया गया है। वहीं, उत्तराखंड उच्च न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल के शासकीय कार्यों के लिए नए वाहन खरीदने हेतु 27.21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इन स्वीकृतियों से प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस एवं न्यायिक आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

About The Author

Check Also

सिंचाई विभाग के ग्रुप-D कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने प्रोन्नत वेतनमान देने का फैसला रखा बरकरार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सिंचाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *