कोटद्वार : बीते दिन 8 मई को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों (पौड़ी-01 कोटद्वार-04) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही …
Read More »उत्तराखंड
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की चमोली शाखा की ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस पर महाविद्यालय गोपेश्वर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हर वर्ष 8 मई को हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट और दशोली की प्रमुख विनीता देवी …
Read More »राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक के गणित के प्रवक्ता महेंद्र चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर चैम्पियन टीचर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मैनकाइंड फार्मा की विमर्श 2.0 परियोजना के तहत तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल …
Read More »प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाॅक के निजमुला घाटी के भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के प्रभावित 30 भेड़पालकों को 16 लाख 52 हजार की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। चमोली जिले के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के पालकों को जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरित की। …
Read More »मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 “मोलेखाल बाजार, में पार्किंग निर्माण” परियोजना की प्रगति और विस्तृत आगणन पर चर्चा की गई। इस दौरान विभागीय व्यय समिति की …
Read More »उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास की गति को तेज करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों और आगामी कुम्भ मेला-2027 से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस वित्तीय अनुमोदन से राज्य के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं …
Read More »एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
टिहरी : जनपद टिहरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न परिवहन में अनियमितता का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने चंबा–धनोल्टी सड़क पर कनाताल के पास चलती गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित दो वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आपको …
Read More »एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
देहरादून। देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत रेसकोर्स स्थित एक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। एमडीडीए के संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देशों पर …
Read More »टेक्नोलॉजी से बदलेगी गांवों की तस्वीर – IAS निधि यादव
नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यशाला में पंचायत विकास योजनाओं और ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर हुआ मंथन नई दिल्ली/देहरादून: पंचायत विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तराखंड पंचायतीराज विभाग की निदेशक निधि यादव ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में पंचायत विकास योजना (2026-27) की तैयारी, ग्राम पंचायत विकास योजना …
Read More »टिहरी में “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
टिहरी : ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार की ग्राम पंचायत चडियारा के राजस्व ग्राम पाली में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में सतत ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने हेतु संचालित Walnut Village परियोजना …
Read More »
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal