Breaking News

बागेश्वर दोहरा हत्याकांड: चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, खून से सनी लोहे की रॉड बरामद

Listen to this article

बागेश्वर:  जिले के बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरग्वाड़ी गांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने चाचा पूरन चन्द्र खोलिया (70) और चाची भगवती देवी (62) पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी लोहे की रॉड भी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के अनुसार, एक नवंबर की शाम करीब 8:30 बजे डायल 112 पर निखिल खोलिया ने नरग्वाड़ी गांव में पूरन चन्द्र खोलिया के घर में झगड़े की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। दोनों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोहरी हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बागेश्वर को घटनास्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही अल्मोड़ा और बागेश्वर की फॉरेंसिक टीमों ने मौके से वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्य जुटाए। मामले के खुलासे के लिए बैजनाथ, कौसानी, कपकोट और झिरौली थानों की पुलिस के साथ एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

मृतक दंपति के परिजनों की तहरीर पर आरोपी गोविन्द बल्लभ खोलिया के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रातभर सघन तलाशी अभियान चलाया। दो नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई। पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ राजस्व क्षेत्र गागरीगोल में हत्या के प्रयास का एक पुराना मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *