Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

केदारताल ट्रेक हादसा: अब तक 7 शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी; SDRF-NIM का सर्च ऑपरेशन जारी

Listen to this article

 उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। भारी हिमपात और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीन और शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही हादसे में अब तक बरामद शवों की संख्या सात पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर को सैटेलाइट फोन के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर संयुक्त रेस्क्यू टीम ने लापता व्यक्तियों के संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर बर्फ में दबे तीन पुरुषों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

रेस्क्यू टीम ने तीनों शवों को सुरक्षित बेस कैंप पहुंचाया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से शवों को उत्तरकाशी के मातली हेलीपैड लाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

अब तक 5 पुरुष और 2 महिलाओं के शव बरामद

इससे पहले चलाए गए सर्च अभियान में चार शव बरामद किए गए थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। शुक्रवार को तीन और पुरुषों के शव मिलने के बाद अब तक कुल सात शव बरामद हो चुके हैं। इनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

केदारताल ट्रेक क्षेत्र में कुल आठ व्यक्ति लापता थे। इनमें से सात के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।

दुर्गम परिस्थितियों में SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में टीमें उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी, प्रतिकूल मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। इस दौरान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें शेष एक लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का आगाज, जूना अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram   हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *