Breaking News

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत

Listen to this article

भराड़ीसैंण रवाना होने के दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, आदिबद्री में लोगों और बच्चों से की मुलाकात

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचने के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, चमोली जनपद में विधायक श्री अनिल नौटियाल, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया और विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और अपनापन उनके लिए महत्वपूर्ण है।

About The Author

Check Also

उत्तराखंड में नौकरशाही के दो बड़े बदलाव, मीनाक्षी सुंदरम बने ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष; बीके गांगटे को प्रमोशन

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *