Breaking News

उत्तराखंड में दोहरे नाम वाले मतदाताओं की होगी जांच, DSE मॉड्यूल से होंगे चिन्हित

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के तहत दो स्थानों पर नाम दर्ज कराने वाले मतदाताओं की पहचान कर उनकी जांच की जाएगी। ऐसे मतदाताओं को DSE (डुप्लीकेट सिमिलर एंट्री) मॉड्यूल के माध्यम से चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों को प्रदेश में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पते सहित अन्य विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दावा-आपत्ति की अवधि तक निरंतर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से भी मतदाताओं की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 भरवाएं।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर 2026 से अब तक विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत लगभग 50 हजार फॉर्म-6, 8 हजार फॉर्म-7 और 43 हजार फॉर्म-8 प्राप्त हो चुके हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं, 28 दिसंबर 2026 तक इनकी सुनवाई की जाएगी। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About The Author

Check Also

सिंचाई विभाग के ग्रुप-D कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने प्रोन्नत वेतनमान देने का फैसला रखा बरकरार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सिंचाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *