Breaking News

पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी और विधिक परीक्षण के बाद निकलेगा समाधान

Listen to this article

देहरादून पीआरडी जवानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में वित्त विभाग के अधिकारियों और पीआरडी जवानों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता एवं अन्य सुविधाएं देने और 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने समेत कई मांगों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवान विभाग की महत्वपूर्ण ताकत हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विषम परिस्थितियों में सेवाएं देने और चारधाम यात्रा के सफल संचालन में जवानों की अहम भूमिका रहती है। उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और विभाग उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अब तक पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले ले चुकी है। इनमें मानदेय में वृद्धि, गर्भवती महिला जवानों को सुविधाएं, सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित करने, जवानों के बच्चों की शिक्षा और मृतक आश्रितों से जुड़े निर्णय शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जवानों की वर्तमान मांगों का तकनीकी और विधिक परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग के अधिकारियों और पीआरडी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही है। साथ ही मुख्यमंत्री स्तर पर भी बैठक के लिए समय मांगा जाएगा।

रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग उनकी भावनाओं और हितों को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार करेगा। उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Check Also

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का सख्त रुख, छोटे कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पर कार्रवाई

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *