Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

अजय शर्मा

राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, हाथीबड़कला में फूंका पुतला

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला में राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता के रुख पर सवाल उठाए गए और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदारी बरतने की बात कही गई। प्रदर्शन के दौरान …

Read More »

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष दीपक राठौर

देहरादून। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण कर प्रदेश में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों में आपसी सहयोग और …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, …

Read More »

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण कर लिया नुकसान का जायजा, अधिकारियों को शीघ्र आकलन और समयबद्ध राहत के निर्देश   देहरादून/बाजपुर: उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलाष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने …

Read More »

केदारनाथ रोपवे परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, वन स्वीकृति और टावर निर्माण पर जोर

देहरादून:  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ रोपवे से संबंधित वन स्वीकृति के प्रस्ताव शीघ्र पोर्टल पर …

Read More »

हरिद्वार में आसमान से बरसी आफत, भारी ओलावृष्टि से सैकड़ों वाहनों के शीशे टूटे

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद और शिवालिक नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई बारिश के दौरान बड़े आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि घरों के बाहर खड़े सैकड़ों वाहनों के शीशे और …

Read More »

बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। विज्ञान …

Read More »

पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 कारों की होगी क्षमता 959.47 लाख रुपये के पुनरीक्षित आगणन पर समिति ने की चर्चा, दो लिफ्ट और इलेक्ट्रिफिकेशन का भी प्रावधान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश में सरकारी परिसरों और सार्वजनिक उपयोग की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग के निर्माण को गति देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परियोजना के पुनरीक्षित …

Read More »

कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन

देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप के प्रति आमजन को जागरूक करने और राज्य में स्थापित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सायरन एवं सेंसरों का परीक्षण करने के लिए 9 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यभर में भूकंप का सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं होगा, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा। …

Read More »

संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए मॉडर्न टूल्स का प्रभावी उपयोग करें: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् के शासी निकाय की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थानम् की ओर से किए जा रहे कार्यों, वार्षिक कार्ययोजना, बजट तथा संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संस्थानम् की गतिविधियों और संस्कृत स्पर्धाओं में …

Read More »