Breaking News

हरिद्वार में आसमान से बरसी आफत, भारी ओलावृष्टि से सैकड़ों वाहनों के शीशे टूटे

Listen to this article

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद और शिवालिक नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई बारिश के दौरान बड़े आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि घरों के बाहर खड़े सैकड़ों वाहनों के शीशे और सनरूफ तक टूट गए।

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि आसमान से गिरे कुछ ओलों का वजन करीब आधा किलो या उससे अधिक था। अचानक हुई इस भारी ओलावृष्टि से वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इससे पहले इस तरह की ओलावृष्टि नहीं देखी।

अचानक बदले मौसम और बड़े आकार के ओले गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल, ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन संबंधित विभागों की ओर से किया जाना बाकी है।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का आगाज, जूना अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram   हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *