महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक और आधुनिक आईएसबीटी से चम्पावत के विकास को मिलेगी गति चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय चम्पावत दौरे के दौरान बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री …
Read More »अजय शर्मा
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, भ्रामक खबरों पर सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का जवाब
देहरादून: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और निवेश के आंकड़ों पर उठ रहे सवालों को सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश से जुड़े सभी आंकड़े सार्वजनिक हैं और परियोजनाओं की जानकारी उद्योग विभाग, यूके स्पाइस तथा सिंगल विंडो सिस्टम के …
Read More »सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे का नाम होगा ‘हनुमान चौक’
चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जनपद के बनबसा में लगभग 11 फीट ऊंची भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को भी …
Read More »# ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी टीम **ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस की फिल्म परियोजना से उत्तराखण्ड को मिलेगी वैश्विक पहचान, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद** **देहरादून।** उत्तराखण्ड अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में प्रस्तावित है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर इस परियोजना के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘क्लोवर’ (CLOVER) नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश में की जानी प्रस्तावित है। इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से तैयार की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत ‘द बीटल्स’ के चारों सदस्यों के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जा रही हैं। ‘द बीटल्स – ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ नामक इस श्रृंखला को अप्रैल 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। ### 250 से अधिक क्रू सदस्यों के शामिल होने की संभावना प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, ऋषिकेश में प्रस्तावित शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और लगभग 150 भारतीय क्रू सदस्यों के साथ स्थानीय तकनीशियनों एवं अन्य सहयोगियों की सेवाएं भी ली जाएंगी। भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े कार्यों का समन्वय ‘ऑन द रोड इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ होटल, परिवहन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके माध्यम से उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है। ### फिल्म नीति से निर्माताओं को मिल रही सुविधाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत और विविध शूटिंग लोकेशन के कारण देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को अनुकूल वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास देश-विदेश की अधिक से अधिक फिल्म परियोजनाओं को उत्तराखण्ड में आकर्षित करना है, ताकि स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। ### वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी ऋषिकेश की पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश की पहचान दुनियाभर में योग और आध्यात्मिक नगरी के रूप में है। ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ का भी इस शहर से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामित ब्रिटिश फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर, भारतीय फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राठौर और सुपरवाइजिंग लोकेशन मैनेजर एम्मा पिल शामिल थीं।
देहरादून: उत्तराखण्ड अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में प्रस्तावित है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर इस …
Read More »मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस और देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण, न्याय पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन
चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जनपद को लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी …
Read More »अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा हुई। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। …
Read More »मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर किराये के भवन में रखने के लिए भी सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या …
Read More »रुड़की में जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रुड़की: आगामी जनगणना की तैयारियों और इससे संबंधित गतिविधियों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों और डेटा ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जनगणना के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय समन्वय, कार्मिकों की जिम्मेदारियों तथा डेटा संकलन और …
Read More »हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक चला अभियान
हरिद्वार: कुंभ मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम …
Read More »उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिल चुकी स्वास्थ्य जांच की सुविधा
देहरादून : उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (CMSSY) दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य श्रम विभाग के अपर श्रम आयुक्त जुनैद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उत्तराखण्ड में योजना के क्रियान्वयन मॉडल, तकनीकी व्यवस्था और श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का अध्ययन किया। श्रमिकों …
Read More »
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal