Breaking News

रुद्रनाथ से लौटते समय चमोली पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

Listen to this article

चमोली: भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद वापसी मार्ग पर चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ल्वीटी बुग्याल में स्थानीय लोगों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बुग्याल क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान में शामिल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने कहा कि हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित बुग्याल उत्तराखंड की अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी सुंदरता को बनाए रखना और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से रुद्रनाथ मंदिर से वापसी के दौरान जवानों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।

चमोली पुलिस और एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से धार्मिक यात्राओं के दौरान प्रकृति की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य कचरा बुग्यालों तथा पैदल मार्गों पर न छोड़ें। अपने साथ लाए सामान से उत्पन्न कचरे को वापस लाकर निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित करें।

पुलिस और एसडीआरएफ ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और जैविक विरासत को सुरक्षित रखा जा सकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अनुपम प्राकृतिक धरोहर का आनंद ले सकें।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *