Breaking News
Oplus_16908288

हरिद्वार में बुजुर्ग पर हमला, विरोध करने पर परिवार से भी मारपीट; हथियारों से धमकाने का आरोप

Listen to this article

हरिद्वार, 26 नवंबर। हरिद्वार में करीब 78 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला करने और विरोध करने पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में श्रवणनाथ घाट निवासी देवल शर्मा ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के मुताबिक, 24 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उनके बीमार पिता घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तनमय शर्मा, तनिष्क शर्मा और उनके साथ आए कुछ अन्य लोग कथित तौर पर धारदार हथियार लेकर घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग पर हमला करने और लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ थप्पड़ और घूंसों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया।

घटना के बाद शिकायतकर्ता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि हमले में बुजुर्ग के साथ उनकी पत्नी को भी चोटें आईं, जिसके बाद दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।

देवल शर्मा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में मामले की जांच उपनिरीक्षक अंसुल अग्रवाल को सौंपे जाने का उल्लेख है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Check Also

उत्तराखंड में नौकरशाही के दो बड़े बदलाव, मीनाक्षी सुंदरम बने ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष; बीके गांगटे को प्रमोशन

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *