Breaking News

मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के विकास कार्यों और राज्य की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। ‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश की विकास यात्रा को गीत-संगीत और दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया है।

टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के साथ स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

गीत में उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

About The Author

Check Also

उत्तराखंड में नौकरशाही के दो बड़े बदलाव, मीनाक्षी सुंदरम बने ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष; बीके गांगटे को प्रमोशन

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *