Breaking News

मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों, आर्थिक सहायता, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करना चाहिए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और उसके पोस्टर का विमोचन भी किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

About The Author

Check Also

उत्तराखंड में नौकरशाही के दो बड़े बदलाव, मीनाक्षी सुंदरम बने ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष; बीके गांगटे को प्रमोशन

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *