Breaking News

केदारताल में लापता 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी

Listen to this article

देहरादून: जनपद उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड के लापता होने की सूचना पर SDRF द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार लापता ट्रैकर्स एवं गाइड की तलाश के लिए विशेष माउंटेनियरिंग टीम को अभियान में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि SDRF की गंगोत्री टीम द्वारा पूर्व में भी केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी की गई थी, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी एवं विषम परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को आगे बढ़ाने में कठिनाई आ रही थी। इसके दृष्टिगत हेलीकॉप्टर के माध्यम से क्षेत्र की हवाई रेकी एवं सर्च करने का निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में SDRF के दो जवान हेड कांस्टेबल रवि चौहान एवं कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल पहुंचे। इसके उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई। इस दौरान क्षेत्र में लापता ट्रैकर्स अथवा उनके टेंट आदि के कोई स्पष्ट दृश्य संकेत नहीं मिल पाए।

वहीं, अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक अतिरिक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू एवं पर्वतारोहण उपकरणों के साथ रवाना हो चुकी है, ताकि परिस्थितियों के अनुकूल होने पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।

वर्तमान में संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। for website

About The Author

Check Also

उत्तराखंड में नौकरशाही के दो बड़े बदलाव, मीनाक्षी सुंदरम बने ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष; बीके गांगटे को प्रमोशन

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *