Breaking News

राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी दिवस पर विशेष आयोजन, 55 किलोमीटर लंबी बाइक रैली के जरिए दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

Listen to this article

वन्य जीव सप्ताह के तहत हरिद्वार स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी दिवस धूमधाम से मनाया गया। चीला रेंज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों की पूजा-अर्चना की और उन्हें पसंदीदा फल खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

हाथियों के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोटद्वार से चीला रेंज तक करीब 55 किलोमीटर लंबी बाइक रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से हाथियों के संरक्षण के साथ ही वन्यजीव गलियारों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने कहा कि वन्यजीव गलियारों में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Check Also

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram  हरिद्वार। आस्था, श्रद्धा और भक्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *