Breaking News

कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चालक की मौत; चार घायल

Listen to this article

नैनीताल कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मध्य रात्रि आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल के माध्यम से SDRF को मिली। सूचना मिलते ही खैरना पोस्ट से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने खाई में फंसे चार घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली पहुंचाया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय अनुज तिवारी का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार सभी पांच लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी थे। घायलों की पहचान सनी (23), रवि, संचित और संदीप शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, मृतक अनुज तिवारी कार चला रहे थे।

SDRF की त्वरित कार्रवाई से चार लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सका।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *