Breaking News

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट, 19 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी उत्सव डोली

Listen to this article

रुद्रप्रयाग: पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय हक-हकूकधारी मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई।

कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर के जयकारों से धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव डोली आज गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 17 नवंबर को डोली गौण्डार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर, रांसी पहुंचेगी।

18 नवंबर को उत्सव डोली रांसी से प्रस्थान कर गिरिया गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।

शीतकाल के दौरान भगवान मद्महेश्वर की नियमित पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में संपन्न होगी। कपाट बंद होने के साथ ही मद्महेश्वर धाम में इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया है।

About The Author

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने CM धामी का जताया आभार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *