उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा एक नाबालिग लड़की का भी रेस्क्यू किया गया है. इस लड़की को मसूरी घूमाने के बहाने दिल्ली से लाया गया था. जिसे बंधक बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

दरअसल, देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में सेक्स रैकेट यानी देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. जिसके लिए दिल्ली से युवतियां बुलाई गई थी. जबकि, एक नाबालिग लड़की को भी घूमाने के बहाने से दून लाया गया था. इसी बीच पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिल गई. जिस पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal
