Breaking News

Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे त्योहार परिवारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और विश्वास की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रदेश के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। ये पर्व पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *