श्रीनगर (गढ़वाल): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जीवीके हेलीपैड से सड़क मार्ग के जरिए देहरादून जाते समय श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और नागरिकों, बच्चियों तथा अधिकारियों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वयं चाय परोसकर स्थानीय लोगों के साथ सहज मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। चाय की दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत करने की उनकी इस पहल को ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना से जोड़कर देखा गया। इस दौरान स्थानीय कारोबार और छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी सामने आया।
मुख्यमंत्री की इस पहल ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। स्थानीय दुकानदारों से संवाद के जरिए उन्होंने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में स्थानीय व्यवसायों की भूमिका का संदेश दिया।
देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री द्वारा सड़क मार्ग से यात्रा करने के दौरान सड़क का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal
