देहरादून/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जिले के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बनबसा …
Read More »अजय शर्मा
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: बनबसा में 24 प्रस्तावों पर चर्चा कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी
Uttarakhand Cabinet Meeting : चम्पावत जिले के बनबसा में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तराई विकास निगम के लिए 66 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी गई। इसके अलावा युवाओं के कौशल विकास के लिए …
Read More »हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार
देहरादून: उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर …
Read More »भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
चम्पावत: उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। …
Read More »टनकपुर दशहरा महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, विकास के साथ विरासत संरक्षण पर दिया जोर
टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग किया और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक …
Read More »दिवंगत लोक कलाकारों की स्मृति में श्रद्धा सम्मान लोकपितृ स्मरण समारोह-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक कला को समर्पित श्रद्धा सम्मान लोकपितृ स्मरण समारोह-2026 का शुभारंभ दिवंगत लोक कलाकारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुआ। देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में शारदा स्वर संगम और ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह समारोह चार अक्टूबर तक चलेगा। समारोह के पहले दिन उत्तराखंड की लोक संस्कृति …
Read More »उत्तराखण्ड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 71.58 लाख से अधिक मतदाता शामिल
देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं। आयोग के अनुसार, सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची …
Read More »सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने तीन घायलों को सुरक्षित निकाला
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, आज डायल-112 के …
Read More »देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का खुलासा, दो मैनेजर गिरफ्तार राजधानी में एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध सिम बॉक्स के जरिए संचालित संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस और दूरसंचार विभाग की टीम ने जीएमएस रोड स्थित कमला पैलेस के पास कैरियर हाउस बिल्डिंग में संचालित SINGH ASSET RECON SERVICES PRIVATE LIMITED (SARS) के कार्यालय में छापेमारी की। मौके से कंपनी मैनेजर और रीजनल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। देहरादून में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़: एसटीएफ को सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने जांच और तकनीकी साक्ष्य संकलित किए जाने के बाद दूरसंचार विभाग को साथ में लेकर जीएमएस रोड, कमला पैलेस के निकट स्थित कैरियर हाउस बिल्डिंग में संचालित SINGH ASSET RECON SERVICES PRIVATE LIMITED (SARS) के कार्यालय में छापेमारी की गई। मौके पर कॉल सेंटर में 32 स्लॉट वाला DINSTAR सिम बॉक्स, 45 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो राउटर, दो एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। अवैध सिम बॉक्स से चल रहा कॉल सेंटर: जांच में लैपटॉप से SBI, BOB, AXIS BANK, POONAWALLA FINANCE, YES BANK और RBL समेत अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से संबंधित डेटा मिलने की बात सामने आई है। जिसके बाद टीम ने गिरफ्तार लक्ष्मण प्रसाद निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चंद्रमणी, देहरादून और जगमोहन सिंह रावत, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। लक्ष्मण प्रसाद कंपनी मैनेजर और जगमोहन सिंह रावत रीजनल मैनेजर बताया गया है। अवैध कॉल सेंटर में होता था ये काम: पूछताछ में सामने आया कि कॉल सेंटर से लोगों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने और उससे जुड़े लाभ बताने के नाम पर कॉल की जाती थी। आरोप है कि कई मामलों में ग्राहकों पर जल्द पैसे जमा कराने के लिए धमकी और दबाव बनाया जाता था। पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर में 39 युवक-युवतियां भी कमीशन के आधार पर काम कर रहे थे।
राजधानी देहरादून में एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध सिम बॉक्स के जरिए संचालित संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस और दूरसंचार विभाग की टीम ने जीएमएस रोड स्थित कमला पैलेस के पास कैरियर हाउस बिल्डिंग में संचालित SINGH ASSET RECON SERVICES PRIVATE LIMITED (SARS) के कार्यालय में छापेमारी की। कार्रवाई के …
Read More »हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। हरियाणा के …
Read More »
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal