Breaking News

कोटद्वार में असम राइफल्स का पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम, दिव्यांग बेटे को कंप्यूटर और पूर्व सैनिक को भेंट की स्कूटी

Listen to this article

कोटद्वार: असम राइफल्स ने बुधवार को कोटद्वार में पूर्व सैनिकों (ESM) और उनके परिजनों (NOK) के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यालय महानिदेशालय असम राइफल्स के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘जिन्होंने हमारी सेवा की, उनकी सेवा करना’ रही। कार्यक्रम में उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों, विधवाओं और उनके आश्रितों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा (AVSM, SM) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। असम राइफल्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (ARWWA) की अध्यक्ष श्रीमती विभा लखेरा भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने राष्ट्र की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों के योगदान, समर्पण और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग सामुदायिक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी मुद्दों के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इसके तहत शिकायत निवारण सेल, चिकित्सा जांच सुविधा, बैंकिंग सहायता काउंटर और पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के काउंटर स्थापित किए गए। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को केंद्र सरकार की नवीनतम नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू जरूरतमंद पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सहायक उपकरण वितरित करना रहा। एक दिवंगत पूर्व सैनिक के दिव्यांग बेटे को घर से काम करने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डेस्कटॉप कंप्यूटर प्रदान किया गया। वहीं, सेवा के दौरान अपना एक पैर गंवा चुके पूर्व सैनिक को स्कूटी भेंट की गई, जिससे उनकी आवाजाही आसान होने के साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान विशिष्ट पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों और विधवाओं को उनके योगदान एवं बलिदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। इस आयोजन ने सेवारत जवानों और सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे को और मजबूत किया।

असम राइफल्स का यह संवाद कार्यक्रम पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान और परिवारों के कल्याण के प्रति बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About The Author

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय, संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने CM धामी का जताया आभार

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *