Breaking News
Oplus_16908288

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में मां शबरी रामलीला का भव्य शुभारंभ, 15 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

Listen to this article

 

ऋषिकेश: स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा तट पर मां शबरी रामलीला का भव्य एवं दिव्य आयोजन शुरू हो गया है। 15 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला का आयोजन परमार्थ निकेतन में चौथी बार किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी चिदानंद सरस्वती, भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा, मां शबरी रामलीला के अध्यक्ष शक्ति बख्शी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि इस आयोजन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली आदिवासी एवं जनजातीय कलाकार संगीतमय नाट्य शैली में अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। कलाकार अपनी लोक संस्कृति, सहज अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम और माता शबरी की भक्ति एवं समर्पण से परिचित करा रहे हैं।

Oplus_16908288

उन्होंने कहा कि मां शबरी रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण, सामाजिक समरसता और नारी गरिमा जैसे शाश्वत मूल्यों को जीवंत करने का माध्यम भी है। इस आयोजन के जरिए भारतीय संस्कृति और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध विरासत को मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

Oplus_16908288

गंगा तट पर आयोजित इस रामलीला में कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। परमार्थ निकेतन की ओर से श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने अथवा संस्थान के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से जुड़ने की अपील की गई है।

About The Author

Check Also

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का सख्त रुख, छोटे कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पर कार्रवाई

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *