नई टिहरी: टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आज सुबह ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की एहतियाती लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में मुंबई के छह यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पायलट ने एहतियात के तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया। पायलट ने इसे इमरजेंसी के बजाय प्रिकॉशन लैंडिंग बताया।
जांच के बाद गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ हेलीकॉप्टर
बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग के बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर की जांच की। कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। पायलट द्वारा एहतियात के तौर पर लैंडिंग कराए जाने के बाद हेलीकॉप्टर की जांच कर आगे की उड़ान जारी रखी गई।
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal