Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Listen to this article

देहरादून। डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) के उपयोग को बढ़ावा देने और पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार, देहरादून की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र अभियान-5 के तहत यह अभियान 30 नवंबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी, साइबर कोषागार देहरादून बी.एन. पाण्डेय ने साइबर कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने में तकनीकी परेशानी आ रही है या पेंशन से संबंधित अन्य समस्याएं हैं, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार कार्यालय पहुंचकर उनका समाधान करा सकते हैं।

इसके लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन साथ लाना होगा। साइबर कोषागार का कार्यालय 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में स्थित है।

पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए नामित शिकायत निवारण अधिकारी एवं उपकोषाधिकारी परमीत सिंह से मोबाइल नंबर 7500370037 और 7590900090 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य कोषाधिकारी ने सभी संबंधित पेंशनरों से निर्धारित अवधि में अभियान का लाभ उठाकर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र और पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने की अपील की है।

About The Author

Check Also

हरिद्वार में कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का आगाज, जूना अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram   हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *