Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

Listen to this article

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह ने देश का गौरव बढ़ाया है। उनका खेल जीवन, मेहनत और उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *