Breaking News

ऋषिकेश में मोबाइल शॉप से 50 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

 

ऋषिकेश: ऋषिकेश में मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली ऋषिकेश और एसओजी की संयुक्त टीम ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 30 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक आईपैड बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी कब्जे में ली गई हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी संदीप अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बीती 6 नवंबर की रात करीब दो से चार बजे के बीच ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डेमो फोन चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को आईडीपीएल गोलचक्कर के पास संदिग्धों और चोरी के सामान की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले चार आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर नटराज चौक होते हुए बाईपास रोड के रास्ते श्यामपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मनसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड पर घेराबंदी कर दोनों बाइकों पर सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी संदीप के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए सामान को आपस में बांट लिया गया था और उसका अधिकांश हिस्सा जंगल में छिपाकर रखा गया था। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए हरिद्वार की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *