Breaking News

नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में प्रदेश की कला और सिनेमा जगत की दो प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया।

उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित दोनों कलाकारों को उत्तराखंडी सिनेमा एवं कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2024 का सम्मान

प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2024 के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को आवाज दी है। उनके गीतों ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हेमंत पांडे को वर्ष 2025 का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वहीं, सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को वर्ष 2025 के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने अपने अभिनय के जरिए उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *