Breaking News

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन, देवभूमि की संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

Listen to this article

 

उत्तराखंड। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं, देशवासियों और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान राज्यपाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा से उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए चारधाम की पावन भूमि पर राज्यपाल के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का संरक्षण जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवभूमि पहुंचते हैं। उन्होंने कामना की कि बाबा के आशीर्वाद से उत्तराखंड और देश निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ें।

बदरीनाथ धाम में राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से उत्तराखंड की धार्मिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विशिष्ट पहचान को बनाए रखने की अपील की।

स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड बनाने का आह्वान

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोना और परंपराओं की रक्षा करना आवश्यक है। उन्होंने धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन करने तथा सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड देश को संस्कार देने वाली भूमि है। ऐसे में यहां की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान केदारनाथ और बद्री विशाल से समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने तथा प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रमों के दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती भानुमति बिसेन और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Check Also

मुख्यमंत्री ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *