खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय दुकान से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देने का संदेश दिया। छठ पूजा कार्यक्रम से लौटते समय जनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माताजी के लिए साड़ी खरीदी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों और दुकान संचालकों से बातचीत कर उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी भी ली। स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी कर उन्होंने छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री की इस सहज और आत्मीय पहल से दुकान संचालकों और स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की सादगी और स्थानीय कारोबार के प्रति उनके प्रोत्साहन की सराहना की।
uttarakhand-breaking A Hindi Web news Portal
